प्रश्न – 6–7 फरवरी, 2026 के मध्य भारत–ईयू फोरम-2026 कहां आयोजित किया गया ?
(a) ब्रुसेल्स (b) नई दिल्ली
(c) पेरिस (d) बर्लिन
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6–7 फरवरी, 2026 के मध्य भारत–ईयू फोरम-2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया
- इसे विदेश मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा अनंता सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया था
- इस फोरम में भारत और यूरोप से सरकार, उद्योग, थिंक टैंक और शिक्षाविदों सहित लगभग 200 प्रतिभागियों, जिनमें 95 वक्ता शामिल थे, ने भाग लिया।
- इस फोरम में कुल 16 विषयगत सत्रों के माध्यम से व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, संपर्क (कनेक्टिविटी), रक्षा और गतिशीलता (मोबिलिटी) जैसे क्षेत्रों में भारत–ईयू तथा सदस्य देशों के साथ संबंधों को सुदृढ़ करने के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई और भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों का अन्वेषण किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/40709/The+India+EU+Forum+2026