प्रश्न – भारत–इजरायल मुक्त व्यापार समझौता (FTA) वार्ता के प्रथम दौर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- एफटीए वार्ता का पहला दौर फरवरी 2026 में नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
- वार्ता में केवल वस्तु व्यापार (Merchandise Trade) पर चर्चा की गई, सेवाओं को शामिल नहीं किया गया।
- वार्ता में डिजिटल व्यापार, बौद्धिक संपदा अधिकार और स्वच्छता उपाय जैसे अध्याय भी शामिल थे।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3 (d) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 से 26 फरवरी, 2026 के मध्य भारत–इस्राइल मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता का पहला दौर नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
- नवंबर 2025 में हस्ताक्षरित संदर्भ की शर्तों (टीओआर) के आधार पर यह वार्ता एक संरचित और व्यापक ढांचे में संपन्न हुई।
- 24 फरवरी, 2026 को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत आए इस्राइली प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
- उन्होंने दोनों पक्षों से व्यापार, नवाचार और विकास के नए अवसरों को साकार करने के लिए मिलकर कार्य करने का आग्रह किया तथा एक आधुनिक, व्यापक और भविष्य-उन्मुख व्यापार समझौते की दिशा में प्रयास तेज करने पर बल दिया।
- चार दिवसीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
- इनमें वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार, उद्गम के नियम (Rules of Origin), स्वास्थ्य एवं पादप स्वच्छता उपाय (SPS Measures), तकनीकी बाधाएँ (TBT), सीमा शुल्क प्रक्रियाएँ, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR), डिजिटल व्यापार तथा अन्य प्रमुख अध्याय शामिल रहे।
- वार्ता सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्य-केंद्रित वातावरण में हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक व्यापक, संतुलित और परस्पर लाभकारी समझौते के लक्ष्य को दोहराया।
- साथ ही, यह भी तय किया गया कि अंतर-सत्रीय (inter-sessional) बैठकों को वर्चुअल माध्यम से जारी रखा जाएगा।
- वार्ता का अगला प्रत्यक्ष दौर मई 2026 में इस्राइल में आयोजित किया जाएगा।
- वित्त वर्ष 2024–25 में भारत और इस्राइल के बीच द्विपक्षीय वस्तु व्यापार लगभग 3.62 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
- प्रस्तावित FTA से दोनों देशों के व्यवसायों के लिए एक स्थिर और पूर्वानुमेय व्यापारिक ढांचा तैयार होगा, जिससे व्यापार प्रवाह में वृद्धि की संभावना है।
- दोनों पक्षों ने मशीनरी, रसायन, वस्त्र, कृषि, चिकित्सा उपकरण तथा उन्नत प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में अप्रयुक्त संभावनाओं को रेखांकित किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2232335®=3&lang=2