प्रश्न-30-31 जुलाई‚ 2021 के मध्य भारत इंडोनेशिया समन्वित गश्ती का 36 वां संस्करण कहां संपन्न हुआ?
(a) बंगाल की खाड़ी
(b) अरब सागर
(c) हिंद महासागर क्षेत्र
(d) दक्षिणी चीन सागर
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 30-31 जुलाई‚ 2021 के मध्य भारत इंडोनेशिया समन्वित गश्ती का 36वां संस्करण (36th edition of India-Indonesia Coordinated Patrol), 2021 हिंद महासागर क्षेत्र में संपन्न हुआ।
- उल्लेखनीय है कि भारत और इंडोनेशिया वर्ष 2002 से वर्ष में दो बार अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) पर समन्वित गश्ती कर रहे हैं।
- इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण हिस्से को वाणिज्यिक शिपिंग‚ अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कानून सम्मत सामुद्रिक गतिविधियों के संचालन के लिए सुरक्षित बनाए रखना है।
- कॉरपेट अभ्यास नौसेनाओं के बीच समझ और अंतरसंचालनीयता का निर्माण करने में मदद करने के साथ-साथ गैर-कानूनी व अनियमित ढंग से मछली पकड़ने‚ मादक पदार्थों की तस्करी करने‚ समुद्री आतंकवाद‚ सशस्त्र डकैती जैसी गतिविधि को रोकने और दबाने के लिए संस्थागत ढांचे के निर्माण की सुविधा प्रदान करते हैं।
- इस अभ्यास में भारतीय नौसेना का पोत ‘आईएनएस सरयू’ और एक स्वदेश निर्मित अपतटीय गश्ती पोत तथा इंडोनेशियाई नौसेना पोत केआरआई बंग टोमो ने भागीदारी की।
- इसमें दोनों देशों के सामुद्रिक गश्ती एयरक्राफ्ट की भी भागीदारी हुई।
- भारत सरकार के सागर (SAGAR: Security and Growth for All in the Region) दृष्टिकोण के अंतर्गत भारतीय नौसेना समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र के अन्य देशों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रही है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंत लिंक भी देखें…