भारत-अफ्रीका स्मारक स्तंभ का अनावरण

प्रश्न – भारत-अफ्रीका स्मारक स्तंभ का अनावरण 23 जून, 2025 को निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया गया?
(a) नैरोबी
(b) डोडोमा
(c) माइल 27, ताइता तवेटा काउंटी
(d) केपटाउन
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 जून, 2025 को रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ और केन्या गणराज्य की रक्षा कैबिनेट सचिव सुश्री रोसलिंडा सोइपन तूया (EGH) ने संयुक्त रूप से भारत-अफ्रीका स्मारक स्तंभ का अनावरण केन्या के ताइता तवेटा काउंटी के माइल 27 क्षेत्र में किया।
  • यह ऐतिहासिक स्तंभ उन अज्ञात भारतीय और अफ्रीकी सैनिकों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान पूर्वी अफ्रीकी मोर्चे पर अपने प्राणों की आहुति दी थी।
  • यह पहल केन्या में भारतीय उच्चायोग द्वारा परिकल्पित की गई थी, और इसे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के वित्तीय सहयोग से साकार किया गया।
  • इस परियोजना को केन्या रक्षा बलों और ताइता तवेटा काउंटी के अधिकारियों के सहयोग से पूरा किया गया।
  • स्मारक स्तंभ न केवल बलिदानी सैनिकों की स्मृति को सम्मानित करता है, बल्कि भारत और अफ्रीका के साझा सैन्य इतिहास का प्रतीक भी है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2139024