भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला‚ 2021

प्रश्न-14-27 नवंबर‚ 2021 के मध्य भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का 40वां संस्करण कहां आयोजित किया जाएगा?
(a) भुवनेश्वर
(b) वाराणसी
(c) लखनऊ
(d) नई दिल्ली
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 14-27 नवंबर‚ 2021 के मध्य भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) का 40वां संस्करण प्रगति मैदान‚ नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
  • इस मेले की थीम- ‘आत्मनिर्भर भारत’ है।
  • जिसमें अर्थव्यवस्था‚ निर्यात क्षमता बुनियादी ढांचे की आपूर्ति श्रंृखला मांग और जीवंत जनसांख्यिकी पर केन्द्रित होगा।
  • यह कार्यक्रम भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के समारोह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक हिस्से के रूप में आयोजित किया जाएगा।
  • इस मेले का आयोजन भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा किया जाएगा।
  • बिजनेस-टूबिजनेस (B2B) और उपभोक्ता से व्यवसाय (B2C) घटकों के साथ आईआईटीएफ दक्षिण एशिया क्षेत्र में सबसे बड़े समेकित व्यापार मेलों में से एक है।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://commerce.gov.in/press-releases/40th-india-international-trade-fair-2021-to-be-held-from-november-14-27-at-pragati-maidan/