भारतीय हाकी टीम का प्रायोजक

Odisha to sponsor Indian hockey teams

प्रश्न- हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम को प्रायोजित करने का फैसला किया गया?
(a) पंजाब
(b) कर्नाटक
(c) ओडिशा
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 15 फरवरी, 2018 को ओडिशा सरकार द्वारा भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम को प्रायोजित करने का फैसला किया गया।
  • इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की।
  • ओडिशा सरकार आगामी पांच वर्ष तक इसका प्रायोजन करेगी।
  • पहली बार किसी राज्य सरकार द्वारा इस प्रकार की पहल की गई है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टीम की नई जर्सी का भी अनावरण किया जिसपर ओडिशा सरकार का लोगो है।
  • ज्ञातव्य है कि इस राज्य को भारत में हॉकी की नर्सरी माना जाता है जहां से दिलीप टिर्की, इग्नेश टिर्की, लाजरूस बारला जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भारतीय टीम से खेला।
  • मौजूदा भारतीय टीम में भी बीरेंद्र लाकड़ा, अमित रोहिदास, दिपसन टिर्की और नमिता टोप्पो जैसे खिलाड़ी ओडिशा से हैं।
  • इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में पुरुष हॉकी विश्व कप ओडिशा में आयोजित होगा।

संबंधित लिंक
https://timesofindia.indiatimes.com/sports/hockey/top-stories/odisha-to-sponsor-indian-hockey-teams-for-next-five-years/articleshow/62931034.cms
http://indianexpress.com/article/sports/hockey/odisha-government-to-sponsor-india-hockey-teams-for-5-years-5065470/