भारतीय शहरी गतिशीलता सम्मेलन

Urban Mobility India Conference in Gandhinagar

प्रश्न-8-11 नवंबर, 2016 तक भारत शहरी गतिशीलता सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
(a) नई दिल्ली
(b) गांधीनगर
(c) जयपुर
(d) भुवनेश्वर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 नवंबर, 2016 को शहरी विकास, आवास और गरीबी उन्मूलन मंत्री एम.वैंकेया नायडू द्वारा गुजरात के गांधीनगर में भारतीय शहरी गतिशीलता सम्मेलन (Urban Mobility India Conference) और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
  • चार दिवसीय (8-11 नवंबर) यह सम्मेलन गांधीनगर में स्थित महात्मा मंदिर में शहरी विकास मंत्रालय और गुजरात सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
  • इस सम्मेलन की थीम-‘शहरी स्थिरता हेतु गतिशीलता का नियोजन’ (Planning Mobility for city’s Sustainability) है।
  • इस सम्मेलन में पर्यावरणीय प्रदूषण, शहरों में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण भीड़भाड़ और टिकाऊ तथा पर्यावरण अनुकूल शहरी परिवहन प्रबंधन के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।
  • उल्लेखनीय है कि यह सम्मेलन पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित किया जा रहा है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=153332
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=56011
https://twitter.com/vijayrupanibjp/status/796001074230493185
http://www.financialexpress.com/india-news/venkaiah-naidu-to-inaugurate-urban-mobility-india-conference-in-gujarat-today/440817/