भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के ‘आधार’ ने छुआ 1 अरब का आंकड़ा

UIDAI generates a billion (100 crore) Aadhaars A Historic Moment for India

प्रश्न-4 अप्रैल, 2016 को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 100 वां करोड़ आधार जारी कर एक मील का पत्थर स्थापित किया है। वर्तमान में आधार 18 वर्ष से अधिक की कितनी प्रतिशत जनसंख्या को कवर कर चुका है?
(a) 90 प्रतिशत
(b) 93 प्रतिशत
(c) 95 प्रतिशत
(d) 92 प्रतिशत
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 अप्रैल, 2016 को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 100 वां करोड़ ‘आधार’ जारी कर एक मील का पत्थर स्थापित किया।
  • पहला आधार साढ़े पांच वर्ष पहले 2010 में जारी किया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा कुछ दिन पहले ही ऐतिहासिक कानून, आधार अधिनियम 2016 (वित्तीय और अन्य सब्सिडी, लाभ, और सेवाओं के लक्षित वितरण) को अधिसूचित करने के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है।
  • वर्तमान में आधार 18 वर्ष से अधिक की 93 प्रतिशत जनसंख्या (वर्ष 2015 की अनुमानित जनसंख्या आंकड़े के आधार पर) को कवर कर चुका है।
  • वर्तमान तिथि तक, 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आधार की संख्या 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है, जबकि 13 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह संख्या 75-90 प्रतिशत के बीच हैं।
  • आधार की निम्न उपलब्धियां इस प्रकार हैं-
  • 100 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आधार है।
  • भारत में 73.96 करोड़ (93 प्रतिशत) वयस्कों के पास आधार है।
  • 5-18 वर्ष के 22.25 करोड़ (67 प्रतिशत) बच्चों के पास आधार है।
  • 5 वर्ष से कम आयु के 2.30 करोड़ (20 प्रतिशत बच्चों के पास आधार है।
  • प्रत्येक दिन 5-7 लाख लोग आधार के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं।
  • वर्तमान में आधार विश्व का सबसे बड़ा ऑनलाइन डिजिटल पहचान प्लेटफार्म बन गया है।
  • आधार के लाभ निम्न हैं-
  • डीबीटीएल (पहल)-14,672 करोड़ रुपये की अनुमानित बचत।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)-4 राज्यों, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और दिल्ली में 2,346 करोड़ की अनुमानित बचत।
  • छात्रवृत्ति-तीन राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पंजाब में 276 करोड़ रुपये की अनुमानित बचत।
  • पेंशन (NSAP)-3 राज्यों झारखंड, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में 66 करोड़ रुपये की अनुमानित बचत।
  • आधार के उपयोग
  • 25.48 करोड़ बैंक खाते यूनिक आधार से जुड़ चुके हैं।
  • 12.28 करोड़ से अधिक (71 प्रतिशत) एलपीजी कनेक्शन आधार से जुड़ चुके हैं।
  • 11.39 करोड़ (45 प्रतिशत) राशन कार्ड आधार से जुड़ चुके हैं।
  • 5.90 करोड़ (60 प्रतिशत) मनरेगा कार्ड से जुड़ चुके हैं।
  • आधार प्रमाणीकरण
  • यूआईडीएआई द्वारा 150.6 करोड़ से अधिक प्रमाणीकरण लेन-देन किया जा चुका है।
  • यूआईडीएआई द्वारा 8.4 करोड़ से अधिक ई-केवाईसी लेनदेन हो चुका है।
  • यूआईडीएआई प्रतिदिन 40 लाख से अधिक लेन-देन प्रमाणित करता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138555
https://uidai.gov.in/hi/