भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक‚ 2021

प्रश्न-अगस्त‚ 2021 में राज्यसभा द्वारा भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक‚ 2021 पारित किया गया। इस विधेयक के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 4 अगस्त‚ 2021 को यह विधेयक राज्यसभा द्वारा पारित किया गया है।
(b) 30 जुलाई‚ 2021 को यह विधेयक लोकसभा द्वारा पािरत किया जा चुका है।
(c) यह विधेयक प्रमुख हवाई अड्डों की परिभाषा में संशोधन करके हवाई अड्डों को समूह के शुल्क निर्धारण की अनुमति देता है।
(d) इस विधेयक के अंतर्गत एकल हवाई अड्डों की परिभाषा में संशोधन करके हवाई अड्डों को समूह के शुल्क निर्धारण की अनुमति देता है।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 अगस्त‚ 2021 को राज्यसभा द्वारा भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक‚ 2021 पारित किया गया।
  • लोकसभा में यह विधेयक 29 जुलाई‚ 2021 को ही पारित किया जा चुका है।
  • यह विधेयक छोटे हवाई अड्डों के विकास में उत्प्रेरक साबित होगा और सूदूरवर्ती इलाकों में हवाई संपर्क को बढ़ाने में मदद करेगा।
  • यह विधेयक प्रमुख हवाई अड्डों की परिभाषा में संशोधन करके हवाई अड्डों को समूह के शुल्क निर्धारण की अनुमति देता है।
  • इस विधेयक अंतर्गत एकल हवाई अड्डे के लिए टैरिफ के संबंध में कानून के प्रावधानों में संशोधन किया गया है।
  • इस विधेयक के माध्यम से सरकार की मंशा न केवल हवाई यात्रियों की संख्या को तेजी से बढ़ाने का है‚ अपितु मुनाफा कमाने वाले हवाई अड्डों को विकसित करना है।
  • इसके अलावा जो हवाई अड्डे अभी नुकसान में हैं उनकी संख्या घटाने हेतु वहां पर यात्रियों की संख्या बढ़ाना है।
  • इन हवाई अड्डों से एएआई द्वारा अर्जित राजस्व का उपयोग टियर-II और टियर-III शहरों में हवाई अड्डों के विकास के लिए भी किया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1742540