भारतीय लिपिस्टिक पौधा

प्रश्न-जून‚ 2022 में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के शोधकर्ताओं ने एक सदी से भी अधिक समय के बाद किस राज्य में एक दुर्लभ पौधे ‘भारतीय लिपिस्टिक पौधे’ की खोज की है?
(a) सिक्किम
(b) नगालैंड
(c) असम
(d) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • जून‚ 2022 में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई) के शोधकर्ताआें ने एक सदी से भी अधिक समय के बाद अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ (Anjaw) जिले से एक दुर्लभ पौधे की खोज की है।
  • इस दुर्लभ पौधे को ‘भारतीय लिपिस्टिक पौधे’ के नाम से जाना जाता है।
  • इस पौधे का वानस्पतिक नाम ‘एस्किनैन्थस मोनेटेरिया डन’ है।
  • इस पौधे की पहचान पहली बार ब्रिटिश वनस्पतिशास्त्री स्टीफन ट्रायट डन द्वारा वर्ष 1912 में की गई थी।
  • यह खोज एक अन्य अंग्रेज वनस्पतिशास्त्री इसाक हेनरी बर्किल द्वारा अरुणाचल प्रदेश में एकत्र किए गए पौधो के नमूनों पर आधारित थी।
  • ट्यूबलर रेड कोरोला की उपस्थिति के कारण जीनस एस्किनैन्थस के तहत कुछ प्रजातियों को ‘लिपिस्टिक पौधे’ कहा जाता है।
  • वैज्ञानिकों ने अरूणाचल प्रदेश में फूलों के अध्ययन के दौरान दिसंबर‚ 2021 अजॉ जिले के ह्युलियांग और चिपरू से
  • एस्किनैन्थस के कुछ नमूने एकत्र किए थे।
  • प्रारंभिक दस्तावेजों की समीक्षा और ताजा नमूनों के महत्वपूर्ण अध्ययन से इस बात की पुष्टि हुई है कि नमूने एस्किनैन्थस मोनेटेरिया के हैं‚ जो वर्ष 1912 के बाद से भारत में नहीं पाए गए।
  • एस्किनैन्थस शब्द ग्रीक भाषा के ऐशाइन या ऐशिन से लिया गया है‚ जिसका अर्थ शर्म या शर्मिंदगी महसूस करना है और एंथोस का अर्थ फूल होता है।
  • यह पौधा नम और सदाबहार जंगलों में 543 से 1134 मीटर की ऊंचाई पर उगता है।
  • इसमें अक्टूबर और जनवरी के बीच फूल आने और फलने का समय होता है।
  • प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ (IUCN) ने इन प्रजातियों को लुप्तप्राय की श्रेणी में रखा है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newindianexpress.com/nation/2022/jun/05/rare-lipstick-plant-rediscovered-in-arunachal-after-100-years-2462114.html