भारतीय महिला महोत्सव-2016

women-of-india-festival-2016-of-organic-products-at-dilli-haat-at-ina-new-delhi

प्रश्न-14-23 अक्टूबर, 2016 के मध्य ‘भारतीय महिला महोत्सव-2016’ का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) जयपुर
(b) लखनऊ
(c) आगरा
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 14-23 अक्टूबर, 2016 के मध्य ‘भारतीय महिला महोत्सव-2016’ (Women of India Festival) का आयोजन दिल्ली हाट, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
  • जैविक खाद्य पदार्थों और उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु इसका आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
  • केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया।
  • भारतीय महिला महोत्सव-2016 का उद्देश्य जैविक वस्तुओं के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लाभ पर प्रकाश डालने के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों में जैविक उत्पादन में लगे लोगों मुख्यतः महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है।
  • इस वर्ष इस महोत्सव में 230 स्टॉल लगाये गये हैं और लगभग 372 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
  • इसमें दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और 23 राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों के उत्पादक शामिल हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=151628