भारतीय भाषा महोत्सव, 2020

प्रश्न-22-24 फरवरी, 2020 के मध्य उत्तर प्रदेश में भारतीय भाषा महोत्सव, 2020 का आयोजन कहां किया गया?
(a) प्रयागराज
(b) लखनऊ
(c) आगरा
(d) वाराणसी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 22 फरवरी, 2020 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय भाषा महोत्सव, 2020 का लखनऊ में उद्घाटन किया।
  • इस महोत्सव का समापन 24 फरवरी, 2020 को हुआ।
  • यह महोत्सव उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी तथा आधुनिक भाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिन्दुस्तान अकादमी की त्रैमासिक पत्रिका के विशेषांक तथा पुस्तक ‘संगीत श्री रामायण’ का लोकार्पण किया।
  • इस महोत्सव में देश व विदेश के भाषा विद्वान और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://information.up.nic.in/attachments/files/5e5132da-6854-4bc3-93b8-79ca0af72573.pdf