प्रश्न-अडानी टोटल गैस एवं टोरेंट गैस का भारतीय गैस एक्सचेंज में निवेश हिस्सेदारी कितनी है?
(a) 10 प्रतिशत
(b) 20 प्रतिशत
(c) 15 प्रतिशत
(d) 5 प्रतिशत
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- जनवरी‚ 2021 में अडानी टोटल गैस एवं टोरेंट गैस दोनों कंपनियां भारतीय गैस एक्सचेंज के पहले रणनीतिक निवेशक बन गए हैं।
- दोनों कंपनियों ने भारतीय गैस एक्सचेंज में पांच-पांच प्रतिशत की हिस्सेदारी की खरीद की है।
- भारतीय गैस एक्सचेंज भारत का पहला प्राकृतिक गैंस एक्सचेंज है।
- पांच-प्रतिशत के हिस्सेदारी खरीद के लिए प्रत्येक कंपनियों ने 3.69 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
- भारतीय गैस एक्सचेंज के अनुसार‚ एक्सचेंज में अब कुल 16 सदस्य हैं।
- इसके 500 से अधिक पंजीकृत ग्राहक हैं।
- जून 2020 में लांच होने के बाद से भारतीय गैस एक्सचेंज 75000 मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट का व्यापार कर चुका है।
- इसकी दो नई हब शुरू करने की योजना है‚ एक ढाबोल महाराष्ट्र में तथा दूसरी पश्चिम बंगाल में।
- भारतीय गैस एक्सचेंज का लक्ष्य ऊर्जा में गैस की भूमिका को वर्ष 2030 तक 15 प्रतिशत करना है।
- वर्तमान में ऊर्जा स्रोत में गैस का 6 प्रतिशत योगदान है।
लेखक− अभय कुमार पाण्डेय-II
संबंधित लिंक भी देखें…