प्रश्न-हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश के खगोलविदों ने मेन सीक्वेंस रेडियो पल्स उत्सर्जक (Main Sequence Radio Pulse emitters) तारों की खोज की?
(a) भारत
(b) यूएसए
(c) जापान
(d) चीन
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- नवंबर‚ 2021 में भारत स्थित National Centre for Radio Astrophysics (NCRA) के खगोल-विदों ने 8 दुलर्भ रेडियो सितारों की खोज की है।
- इन्हें Main-Sequence Radio Pulse emitters (MRPS) के नाम से भी जाना जाता है।
- नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स (NCRA) पुणे‚ महाराष्ट्र स्थित खगोल भौतिकी के क्षेत्र में कार्यरत एक अनुसंधान संस्थान है।
- NCRA टाटा इन्स्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) का एक विभाग है।
- खगोलविदों की टीम ने इस खोज के लिए उन्नत विशालकाय मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (uGMRT) का उपयोग किया।
- ध्यातव्य है कि अब तक ज्ञान कुल 15 एमआरपी में से 11 की खोज अकेलों NCRA-TIFR की टीम द्वारा की गई है।
- उन्नत जायंट मीटर वेव रेडियो टेलीस्कोप (4GMRT) की विस्तृत बैडविड्थ और उच्च संवेदनशीलता ने इस खोज में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
- GMRT पुणे के खोदद (Khodad) जिले में स्थित एक रेडियो दूरबीन है।
- उल्लेखनीय है कि मेन-सीकेंस रेडियो पल्स एमिटर (MRP) असामान्य रूप से प्रबल चुंबकीय क्षेत्र युक्त सूर्य से भी अधिक गर्म तारे हैं।
- MRP तारों से निकलने वाली गैस-जेट सौर्य पवन से भी अधिक तीव्र वेग से बाहर निकलती है।
- इस गतिविधि के कारण ये तारे प्रकाश स्तंभ सदृश चमकीले रेडियो स्पंदनों का उत्सर्जन करते हैं।
लेखक-राजेश त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…