प्रश्न – 12 मार्च 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम “भारतीय इस्पात क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा” के दौरान कितनी नई अनुसंधान एवं विकास योजनाओं का शुभारंभ किया गया?
(a) 2 (b) 3
(c) 4 (d) 5
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 मार्च, 2025 को भारतीय इस्पात उद्योग और शिक्षा जगत की संयुक्त पहल, स्टील रिसर्च टेक्नोलॉजी मिशन ऑफ इंडिया (SRTMI), ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित “भारतीय इस्पात क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा” कार्यक्रम के दौरान तीन नई अनुसंधान एवं विकास (R&D) योजनाओं और एक वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।
- इस कार्यक्रम में सेल, जेएसडब्ल्यू, जेएसपीएल, टाटा स्टील, एनएमडीसी, जेएसएल, आरआईएनएल, मेकॉन जैसी प्रमुख इस्पात कंपनियों के अलावा,आईआईटी कानपुर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की, आईआईटी बीएचयू, एनआईटी त्रिची, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास, आईएसएम धनबाद जैसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं तथा CSIR-IMMT जैसे अनुसंधान संगठनों ने भाग लिया।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, स्वीडिश ऊर्जा एजेंसी और एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भी भागीदारी की।
- कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इस्पात क्षेत्र में नवाचार, स्थिरता, और स्वदेशी तकनीकों के विकास को बढ़ावा देना था।
- कार्यक्रम के दौरान भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा( इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री) ने नई R&D योजनाओं और SRTMI वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।
- ये योजनाएं इस्पात उद्योग को वर्ष 2030 तक 300 मिलियन टन उत्पादन क्षमता तक पहुंचाने में सहायक होंगी।
- नई अनुसंधान एवं विकास योजनाएं –
० चैलेंज मेथड – राष्ट्रीय महत्व की इस्पात उद्योग से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं की पहचान एवं समाधान।
० ओपन इनोवेशन मेथड – शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं द्वारा उद्योग के सहयोग से खुले शोध प्रस्तावों का समर्थन।
० स्टार्टअप एक्सेलेरेटर – शुरुआती स्तर के स्टार्टअप को नवीनतम इस्पात तकनीकों के विकास में सहयोग। - स्टीलकोलैब (SteelCollab) एक डिजिटल मैचमेकिंग प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा, जो उद्योग जगत, शोधकर्ता, स्टार्टअप और शिक्षा संस्थानों को जोड़कर डिकार्बोनाइजेशन, डिजिटलीकरण और इस्पात विकास को बढ़ावा देगा,इस्पात उद्योग अपनी समस्याओं को साझा कर सकेगा और शोधकर्ता और स्टार्टअप अपने नवाचार प्रस्तुत कर सकेंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…