प्रश्न-हाल ही में जारी विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था ने कितने ट्रिलियन डालर के स्तर को प्राप्त किया है?
(a) 10.4 ट्रिलियन डॉलर
(b) 2.06 ट्रिलियन डॉलर
(c) 3.50 ट्रिलियन डॉलर
(d) 12.7 ट्रिलियन डॉलर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 2 जुलाई 2015 को विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 2.06 ट्रिलियन डॉलर (2,066,902,397,333 डॉलर ) हो गया।
- ज्ञात हो कि वर्ष 2013 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद 1.86 ट्रिलियन (Trillion) डॉलर (1,861,801,615,477.9 डॉलर) था।
- उल्लेखनीय है कि भारतीय अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंचने में 60 वर्ष लगे थे जबकि इसे 1 से 2 ट्रिलियन डॉलर के स्तर तक पहुंचने में मात्र 7 वर्ष लगे।
- भारत के पड़ोसी देश चीन का वर्ष 2014 में सकल घरेलू उत्पाद 10.3 ट्रिलियन डॉलर (10,360,105,247,908 डॉलर) था।
- रिपोर्ट के अनुसार विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था संयुक्त राज्य अमेरिका की है जिसकी सकल घरेलू उत्पाद 17.4 ट्रिलियन डॉलर (17,419,000,000,000 डॉलर) है।
- विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक GDP के आधार पर विश्व की दस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं क्रमशः हैं-अमेरिका (17.4 ट्रिलियन डॉलर), चीन (10.3 ट्रिलियन डॉलर), जापान (4.6 ट्रिलियन डॉलर), जर्मनी (3.8 ट्रिलियन डॉलर) यू.के. (2.9 ट्रिलियन डॉलर) फ्रांस (2.8 ट्रिलियन डॉलर), ब्राजील (2.3 ट्रिलियन डॉलर) इटली (2.1 ट्रिलियन डॉलर), भारत (2.06 ट्रिलियन डॉलर) तथा रुसी संघ (1.8 ट्रिलियन डॉलर)।
- विश्व बैंक के आंकड़ों में यह भी उल्लेख किया गया है कि भारत की प्रतिव्यक्ति राष्ट्रीय आय (Gross National Income Per Capita) भी वर्ष 2013 के 1560 डॉलर के स्तर से बढ़कर वर्ष 2014 में 1610 डॉलर के स्तर पर पहुंच गयी।
- यद्यपि भारत की प्रतिव्यक्ति राष्ट्रीय आय (GNI) में वृद्धि हुई है फिर भी यह अभी भी ‘निम्न मध्यम आय’ (Lower Middle Income) श्रेणी के अंतर्गत बना हुआ है।
- वहीं भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की प्रतिव्यक्ति राष्ट्रीय आय वर्ष 2013 के 1010 डॉलर से बढ़कर वर्ष 2014 में 1080 डॉलर हो गयी जिससे बांग्लादेश निम्न आय वाले देशों की श्रेणी से निकल कर अब निम्न मध्यम आय वाले देशों की श्रेणी में आ गया।
- उल्लेखनीय है कि विश्व बैंक के आंकड़े में विश्व के सभी देशों को (विश्व बैंक के सभी सदस्य देश तथा 30000 से अधिक जनसंख्या वाले देश) प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय के आधार पर मुख्यतः तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है-
1. निम्न आय (Low Income)-1045 डॉलर या इससे कम आय
2. मध्यम आय (Middle Income)-1045 डॉलर से अधिक लेकिन 12736 डॉलर से कम
(A) निम्न मध्यम आय (Lower Middle Income)-1046 डॉलर से अधिक 4125 डॉलर से कम
(B) उच्च मध्यम आय (Upper Middle Income)-4126 डॉलर से अधिक 12735 डॉलर से कम
3. उच्च आय (High Income)-12736 डॉलर या इससे अधिक
विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार विश्व का सबसे कम प्रतिव्यक्ति राष्ट्रीय आय वाला देश‘मलावी’(Malawi) है। - इस दक्षिण पूर्व अफ्रीकी देश की प्रतिव्यक्ति राष्ट्रीय आय 250 डॉलर है।
- विश्व बैंक आंकड़ों के अनुसार विश्व का सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला देश मोनाको (Monaco) है।
- फ्रांस और इटली के बीच में स्थिति मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है और इसकी प्रतिव्यक्ति राष्ट्रीय आय 1 लाख डॉलर से अधिक है।
- भारत के पड़ोसी देशों की प्रतिव्यक्ति आय इस प्रकार है-पाकिस्तान (1410 डॉलर), नेपाल (730 डॉलर), चीन (7380 डॉलर), श्रीलंका (3400 डॉलर) तथा भूटान (2390 डॉलर)।
- विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2014 में भारत की 7.3% (अनुमानित) संवृद्धि दर उसे चीन के साथ विश्व के सबसे तेजी से समृद्धशील अर्थव्यवस्था की श्रेणी में खड़ा करता है।
- विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार विश्व के आर्थिक भूगोल में काफी परिवर्तन हुआ है। इसके अनुसार वर्ष 1994 में जहां विश्व की 56.1 प्रतिशत जनसंख्या या 3.1 बिलियन (Billion) लोग 64 निम्न आय वाले देशों में रहते थे वहीं 2014 में विश्व की 8.5 प्रतिशत जनसंख्या या 613 मिलियन लोग 31 निम्न आय वाले देशों में निवास करते हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.worldbank.org/en/news/press-release/2015/07/01/new-world-bank-update-shows-bangladesh-kenya-myanmar-and-tajikistan-as-middle-income-while-south-sudan-falls-back-to-low-income
http://data.worldbank.org/indicator/NY.GDP.MKTP.CD
http://data.worldbank.org/news/new-country-classifications
http://databank.worldbank.org/data/reports.aspx?source=world-development-indicators
http://data.worldbank.org/news/2015-country-classifications
http://www.thehindu.com/business/Economy/india-is-now-a-2trillion-economy-says-world-bank-data/article7380442.ece