भारतवाणी पोर्टल

Union HRD Minister Launches Bharatavani Portal

प्रश्न-अभी हाल ही में भारत सरकार के किस मंत्रालय ने भारतवाणी पोर्टल की शुरुआत की?
(a) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
(b) गृह मंत्रालय
(c) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 मई, 2016 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने लखनऊ में भारत के पहले ऑनलाइन बहुभाषी (Multilingual) भारतवाणी पोर्टल (www.Bharatavani.in) का शुभारंभ किया।
  • पोर्टल भारत के ऑनलाइन शब्दकोशों का सबसे बड़ा संग्रह (Repository) है।
  • परियोजना केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान (CIIL) मैसुरु द्वारा क्रियान्वित की जा रही है।
  • पोर्टल के जरिए विभिन्न भाषाओं संबंधी विविध जानकारी (सीखने, सामग्री, तकनीक) एक ही स्रोत से प्राप्त की जा सकेगी।
  • पोर्टल के साथ ही मंत्रालय ने भारतवाणी बहुभाषी ऐप की शुरुआत की।
  • ऐप के माध्यम से उपयोगकर्त्ता किसी विषय से संबंधित जानकारी अनेक भाषाओं में प्राप्त कर सकते हैं।
  • वर्तमान में ऐप में 35 बहुभाषी शब्दकोश हैं जिसे 1 वर्ष में बढ़ाकर 250 करने का लक्ष्य मंत्रालय का है।
  • भारतवाणी पोर्टल में निम्नलिखित खण्डों में सामग्री (Content) प्रकाशित की जायेगी।
    (i) पाठ्यपुस्तक कोश
    (ii) ज्ञान कोश
    (iii) शब्द कोश
    (iv) भाषा कोश
    (v) सूचना प्रौद्योगिकी कोश
    (vi) बहुमाध्यम कोश
  • गौरतलब है कि लगभग 130 शब्दकोश एवं शब्दावलियों की पुस्तकें पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
  • पोर्टल 22 अनुसूचित भाषाओं में शुरू किया गया है जिसका आगे 100 से अधिक भाषाओं में विस्तार किया जायेगा।
  • अनेक केंद्र/राज्य स्तरीय संस्थानों ने इस पहल का समर्थन करने के साथ ही भारतवाणी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=145676
http://timesofindia.indiatimes.com/city/lucknow/Union-minister-launches-language-app/articleshow/52441256.cms
http://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-bartwani-web-portal-and-mobile-application-dedicated-14065559.html
http://www.amarujala.com/lucknow/smriti-irani-speaks-about-culture-and-education