‘भगोड़ों का प्रत्यर्पण: चुनौतियां और रणनीतियां’ विषय पर सम्मेलन-2025

प्रश्न – 16 अक्टूबर ,2025 को ‘भगोड़ों का प्रत्यर्पण: चुनौतियां और रणनीतियां’ विषय पर सम्मेलन-2025 कहाँ आयोजित हुआ ?
(a) नई दिल्ली (b) अहमदाबाद
(c) लखनऊ (d) इंदौर
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 अक्टूबर ,2025 को ‘भगोड़ों का प्रत्यर्पण: चुनौतियां और रणनीतियां’ विषय पर सम्मेलन(Conference on Extradition of Fugitives: Challenges and Strategies)-2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ
  • इसे CBI द्वारा आयोजित किया गया था
  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।
  • उन्होंने कहा कि मनी लॉंडरिंग कानून को और अधिक सख्त औऱ पुख्ता किया गया है और वर्ष 2014-2023 के बीच लगभग 12 बिलियन डॉलर की संपत्ति अटैच की गई है।
  • उन्होंने कहा कि CBI ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भगोड़ों को पकड़ने के लिए एक विशेष Global Operation Centre स्थापित किया है जो दुनियाभर की पुलिस से real-time समन्वय स्थापित कर रहा है।
  • जनवरी, 2025 से सितंबर, 2025 तक 189 से अधिक Red Corner Notice जारी किए गए हैं, जो सीबीआई के इतिहास में सबसे ज्यादा है।
  • उन्होंने कहा कि Operation Trishul के तहत बहुत अच्छी कार्रवाई हुई और उसके नतीजे भी मिले हैं।
  • इसी प्रकार, जनवरी, 2025 में भारतपोल की स्थापना से अब तक बहुत अच्छे नतीजे प्राप्त हुए हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2179866