प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन यूनेस्को की “मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर” में भारत की प्रविष्टियों के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) 17 अप्रैल 2025 को यूनेस्को ने भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र की पांडुलिपियों को विश्व स्मृति रजिस्टर में शामिल किया।
(b) श्रीमद्भगवद्गीता महाभारत के द्रौपदी पर्व के अंतर्गत आती है।
(c) भरतमुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र को गंधर्व वेद के नाम से भी जाना जाता है।
(d) यूनेस्को की “मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर” में अब भारत की कुल 14 प्रविष्टियाँ हो गई हैं।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 अप्रैल 2025 को यूनेस्को ने 74 नई दस्तावेज धरोहर संग्रहों को अपनी विश्व स्मृति रजिस्टर (Memory of the World Register) में शामिल किया है , जिनमें भारत की भगवद गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र की पांडुलिपियां भी शामिल हैं।
- इसी के साथ यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल भारतीय अभिलेखों की कुल संख्या अब 14 हो गई है।
- संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के कार्यकारी बोर्ड की पेरिस में आयोजित बैठक में विश्व के 74 नए आलेखों को जोड़ने की मंजूरी दी गई थी।
- श्रीमद्भगवद्गीता, हिंदू महाकाव्य महाभारत के भीष्मपर्व के अंतर्गत रखा गया है।
- यह ग्रंथ संस्कृत में लिखा गया है और इसे श्रीकृष्ण एवं अर्जुन के संवाद के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
- नाट्यशास्त्र की रचना भरतमुनि ने दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में की थी।
- नाट्यशास्त्र को गंधर्व वेद के नाम से भी जाना जाता है।
- यह नाट्य (नाटक), अभिनय (प्रदर्शन), रस (सौंदर्य सार), भाव (भावना) और संगीत (संगीत) पर एक विस्तृत ग्रंथ है।
- आईएएस तमिल मेडिकल पांडुलिपि संग्रह (1997) यूनेस्को के विश्व रजिस्टर में शामिल पहली भारतीय प्रविष्टि है।
- यह ताड़ के पत्तों लिखा गया तमिल चिकित्सा ग्रंथ है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…