प्रश्न – जून, 2025 में ब्लेज़ मेट्रेवेली किस देश की विदेशी खुफिया एजेंसी एमआई-6 की पहली महिला प्रमुख नियुक्त हुई ?
(a) कनाडा (b) ब्रिटेन
(c) स्कॉटलैंड (d) रूस
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जून, 2025 में ब्लेज़ मेट्रेवेली ब्रिटेन की विदेशी खुफिया एजेंसी एमआई-6 की पहली महिला प्रमुख नियुक्त हुई
- वे वर्ष1999 में सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस में शामिल हुई थीं
- वर्तमान में वह एजेंसी में प्रौद्योगिकी और नवाचार निगरानी से जुड़ी हैं।
- इस साल के अंत में वे रिचर्ड मूर से पदभार ग्रहण करते हुए संगठन की 18वीं प्रमुख बनेंगी।
- मेटा द्वारा भारत के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त
प्रश्न – प्रश्न- जून,2025 में कौन मेटा प्लेटफॉर्म्स द्वारा भारत के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त हुए?
(a) अरुण श्रीनिवास (b) राजीव अग्रवाल
(c) संदीप माहेश्वरी (d) दीपक कुमार
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जून, 2025 में अरुण श्रीनिवास मार्क जुकरबर्ग की अगुआई वाली टेक दिग्गज मेटा प्लेटफॉर्म्स द्वारा भारत के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त हुए
- इस पद पर उनका कार्यकाल 1 जुलाई,2025 से शुरू होगा
- वे वर्ष 2020 में मेटा में शामिल हुए थे
- वर्तमान में वह भारत में विज्ञापन कारोबार के निदेशक और प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।
- उन्होंने भारत के सबसे बड़े विज्ञापनदाताओं और एजेंसी भागीदारों के साथ मेटा के काम का नेतृत्व किया था, जिसमें एआई, रील्स और मैसेजिंग जैसी रणनीतिक राजस्व प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…