प्रश्न-29 जनवरी, 2020 को यूरोपीय संसद ने ब्रेक्जिट समझौते को मंजूरी प्रदान की। ब्रेक्जिट समझौते के पक्ष में कितने सदस्यों ने मत दिया?
(a) 525
(b) 575
(c) 605
(d) 621
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- जनवरी, 2020 को यूरोपीय संसद ने ब्रेक्जिट समझौते को भारी बहुमत से मंजूरी प्रदान की।
- इस मंजूरी के साथ ही ब्रिटेन की यूरोपीय संघ से अलग होने की अंतिम बाधा भी समाप्त हो गई है।
- ब्रेक्जिट समझौते के पक्ष में 621 मत और विरोध में केवल 49 सदस्यों ने मत दिया।
- उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ के 27 नेताओं के साथ इस समझौते के संबंध में बात की थी।
- लंदन के समयानुसार 31 जनवरी, 2020 को रात 11 बजे ब्रिटेन यूरोपीय संघ के अलग हो गया।
- यद्यपि इस वर्ष के अंत तक यूरोपीय संघ के साथ उसके आर्थिक समझौते जारी रहेंगे।
- ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग होने वाल पहला देश है।
- इसके अलग होने के बाद अब यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की संख्या 27 रह गई है।ब्रिटेन की जनता ने जून, 2016 में हुए एक जनमत सर्वेक्षण में यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के पक्ष में मतदान किया था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.politico.eu/article/european-parliament-approves-brexit-deal-britain-eu/