प्रश्न- हाल ही में संपन्न ब्रिटिश आम चुनाव में किस पार्टी ने जीत दर्ज की?
(a) लेबर पार्टी
(b) कंजरवेटिव पार्टी
(c) स्काटिश नेशनल पार्टी
(d) लिबरल डेमोक्रेट
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 7 मई, 2015 को ब्रिटेन में आम चुनाव संपन्न हुए।
- 8 मई, 2015 को चुनाव परिणामों की घोषणा के अनुसार डेविड कैमरुन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी को चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिला।
- कंजरवेटिव पार्टी ने 650 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमंस की 331 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि उनके प्रतिद्वन्द्वी लेबर पार्टी के नेता एड मिलिबैंड को मात्र 232 सीटें प्राप्त हुईं।
- इस चुनाव में कुल 66.1% मतदान हुआ।
- स्काटिश नेशनल पार्टी व लिबरल डेमोक्रेट क्रमशः 56 व 8 सीटें प्राप्त कर तीसरे व चौथे स्थान पर रही।
- डेविड कैमरुन ने विटने (Witney) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता।
- 20 साल की, ग्लास्गो यूनीवर्सिटी की पालिटिक्स एंड पब्लिक पॉलिसी विषय की छात्रा माहिरी ब्लैक ने भी चुनाव में जीत दर्ज की। वे सबसे कम उम्र में आम चुनाव में जीत दर्ज करने वाली ब्रिटेन की दूसरी उम्मीदवार हैं।
- स्काटिश नेशनल पार्टी समर्थित माहिरी ब्लैक ने लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता एलेक्जेंडर डगलस को हराया।
- लगभग 350 साल पहले 1667 में 13 वर्षीय क्रिस्येफर मोक ब्रिटिश आम चुनाव में सबसे कम उम्र में जीत दर्ज करने वाले पहले ब्रिटिश थे।
- ब्रिटिश आम चुनाव, 2015 में 10 भारतीय मूल के उम्मीदवार भी जीत दर्ज करने में सफल रहे। यह ब्रिटिश आम चुनाव में भारतीय मूल के सफल प्रत्याशियों की सबसे बड़ी संख्या है। पिछले आम चुनाव में 8 भारतीय मूल के उम्मीदवार संसद में पहुंचने में सफल रहे थे।
- कीथ वाज, ऋषि सुनाक, प्रीति पटेल, वीरेंद्र शर्मा, सीमा मल्होत्रा, आलोक शर्मा, शैलेश वारा, सुएला फर्नांडिस, लिसा नंदी व वैलेरी वाज ब्रिटिश आम चुनाव जीतने वाले भारतीय मूल के प्रत्याशी हैं।
- डेविड कैमरुन लगातार दोबारा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
- इससे पहले वर्ष 2010 में भी उन्होंने आम चुनाव में जीत दर्ज की थी।
- ‘फिर एक बार कैमरुन सरकार’का नारा सफल रहा।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.parliament.uk/about/how/elections-and-voting/general/general-election-timetable-2015/
http://www.bbc.com/news/election/2015/results
http://www.electoralcommission.org.uk/our-work/our-research/electoral-data
http://www.davidcameron.com/