ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की 16वीं बैठक-2026

प्रश्न – 22-24 जुलाई, 2026 के मध्य ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की 16वीं बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) लखनऊ
(c) चंडीगढ़ (d) जयपुर
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 – 24 जुलाई, 2026 के मध्य ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की 16वीं बैठक-2026 चंडीगढ़ में आयोजित हुई
  • इसका आयोजन वर्ष 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता के तहत भारत सरकार द्वारा किया गया
  • इस बैठक में ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों—ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ़्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया—के स्वास्थ्य मंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए।
  • इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने की
  • इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई और ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों के 16वें घोषणा-पत्र को अपनाने पर विचार किया गया
  • 24 जुलाई, 2026 को, भारत “ब्रिक्स डायलॉग: फ्रॉम डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड टू एआई-इनेबल्ड हेल्थकेयर– स्ट्रेंगथनिंग द कन्टिन्युअम ऑफ केयर थ्रू इंटरऑपरेबल डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एंड रिस्पान्सबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” नामक एक उच्च स्तरीय सह-कार्यक्रम का आयोजन किया ।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य इंटरऑपरेबल डिजिटल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और जिम्मेदारीपूर्ण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके स्वास्थ्य सेवा की निरंतरता को मज़बूत करना और ब्रिक्स देशों में भविष्योन्मुखी स्वास्थ्य प्रणालियां विकसित करना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2287523&reg=48&lang=1