प्रश्न-24 मई‚ 2022 को ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की 7वीं बैठक चीन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयेाजित की गई थी। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?
(a) मीनाक्षी लेखी
(b) प्रह्लाद सिंह पटेल
(c) अनुप्रिया पटेल
(d) पीयूष गोयल
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 24 मई‚ 2022 को ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की 7वीं बैठक चीन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित हुई थी।
- बैठक का मुख्य विषय-‘‘ब्रिक्स के बीच समावेश और आपस में ज्ञान का साझा करने वाली सांस्कृतिक साझेदारी स्थापित करना’’।
- चर्चा का मुख्य फोकस-
- क्षेत्र में सांस्कृतिक डिजिटलीकरण पर विकास और सहयोग को बढ़ावा देना‚
- सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सहयोग को मजबूत करना‚
- ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक आदान-प्रदान प्लेटफार्मों के निर्माण को आगे बढ़ाना था।
- बैठक के अंत में मंत्रियों ने सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत करने और वर्ष 2015 में हस्ताक्षरित ब्रिक्स सांस्कृतिक सहयोग समझौते को लागू करने के लिए ब्रिक्स कार्य योजना 2022-2026 को अपनाया।
- इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…