प्रश्न – 14–15 मई 2026 के मध्य ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक कहां आयोजित हुई?
(a) बीजिंग (b) मास्को
(c) नई दिल्ली (d) केपटाउन
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14–15 मई 2026 के मध्य ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।
- इस बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने की ।
- ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के विदेश मंत्री तथा प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख इस बैठक में भाग लिया।
- बैठक के दौरान, ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
- दूसरे दिन, ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देश “BRICS@20: लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” विषय पर आयोजित सत्र में भाग लिया।
- इसके बाद “वैश्विक शासन और बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार” विषय पर एक सत्र आयोजित किया गया।
- ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की पिछली बैठक 26 सितंबर 2025 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र यानी UNGA 80 के दौरान आयोजित की गई थी।
- इस बैठक की अध्यक्षता भारत ने 2026 के लिए आगामी ब्रिक्स अध्यक्ष के रूप में की थी।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mea.gov.in/bilateral-documents.htm?dtl/41144
https://www.newsonair.gov.in/eam-s-jaishankar-meets-iranian-fm-abbas-araghchi-in-new-delhi