प्रश्न – 30 अप्रैल, 2026 को कहां पर ब्रिक्स महिला कार्य समूह की प्रथम प्रारंभिक बैठक आयोजित हुई?
(a) वर्चुअल माध्यम से (b) मुंबई
(c) नई दिल्ली (d) इंदौर
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 अप्रैल, 2026 को वर्चुअल माध्यम से ब्रिक्स महिला कार्य समूह की प्रथम प्रारंभिक बैठक आयोजित हुई
- यह बैठक महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत आयोजित किया
- इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
- इसके साथ ही, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों, और संयुक्त राष्ट्र महिला व भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) जैसे ज्ञान भागीदारों ने भी इसमें हिस्सा लिया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2257217®=3&lang=2