ब्रिक्स महिला कार्य समूह (डब्ल्यूडब्ल्यूजी) की बैठक-2026

प्रश्न – 6-7 जुलाई, 2026 के मध्य ब्रिक्स महिला कार्य समूह (डब्ल्यूडब्ल्यूजी) की बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्‍ली (b) जयपुर
(c) कोच्चि (d) लखनऊ
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6-7 जुलाई, 2026 के मध्य ब्रिक्स महिला कार्य समूह (डब्ल्यूडब्ल्यूजी) की बैठक-2026 केरल के कोच्चि में आयोजित हुई.
  • भारत ने इस वर्ष ब्रिक्स की अपनी अध्यक्षता के तहत इस बैठक की मेजबानी की
  • ब्रिक्स सदस्य देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सभी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और महिला नेतृत्व वाले विकास से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करने और साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ आएं.
  • ब्रिक्स महिला ट्रैक ने चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों – शासन और नेतृत्व में महिलाएं; महिलाओं का डिजिटल और वित्तीय समावेशन; महिलाओं उद्यमिता और कौशल विकास; और जलवायु परिवर्तन उपायों, खाद्य सुरक्षा और पोषण में महिलाओं की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया है।
  • महिला कार्य समूह की बैठक सदस्य देशों को विचार-विमर्श करने और महिला नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के लिए आम सहमति बनाने का अवसर प्रदान किया
  • ब्रिक्स में 11 देश शामिल हैं – ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात। ये देश मिलकर वैश्विक जीडीपी का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2281647&reg=48&lang=2

https://newsonair.gov.in/india-to-host-brics-women-working-group-meeting-in-kochi-from-july-6