प्रश्न – 11 – 12 जुलाई, 2026 के मध्य ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की तीसरी बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) वाराणसी
(c) गांधीनगर (d) नागपुर
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 – 12 जुलाई, 2026 के मध्य ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की तीसरी बैठक-2026 नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित हुई।
- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 11 जुलाई, 2026 को ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें अन्य सदस्य देशों के मंत्री, भी भाग लिया।
- यह बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के विषय “अनुकूलन, नवाचार, सहयोग और स्थायित्व के लिए निर्माण (ब्रिक्स)” के तहत आयोजित की जा रही है, जो तकनीकी नवाचार और बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
- ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच परिवहन क्षेत्र में नीतिगत संवाद और सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में स्थापित, परिवहन कार्य समूह सदस्य देशों में सुदृढ़ और कुशल परिवहन प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण तंत्र के रूप में उभरा है।
- रूस और ब्राजील द्वारा आयोजित परिवहन कार्य समूह की पहली दो महत्वपूर्ण बैठकों के बाद, इस तीसरे आयोजन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय परिवहन सहयोग को और अधिक मजबूत करना है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2281993®=48&lang=1