प्रश्न – 21 मई, 2026 को ब्रिक्स न्याय मंत्रियों की बैठक-2026 कहां आयोजित हुई ?
(a) गांधीनगर (b) नई दिल्ली
(c) मुंबई (d) लखनऊ
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 मई, 2026 को ब्रिक्स न्याय मंत्रियों की बैठक-2026 गांधीनगर, गुजरात में आयोजित हुई
- इसे भारत की ब्रिक्स 2026 की अध्यक्षता में, भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय के विधि कार्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया था
- इस बैठक में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, ईरान, इंडोनेशिया, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के न्याय मंत्रियों ने प्रतिनिधिमंडलों के साथ भाग लिया।
- इस बैठक में “मध्यस्थता और पंचनिर्णय में क्षमता निर्माण के माध्यम से वैकल्पिक विवाद समाधान को मजबूत करने पर ब्रिक्स देशों के न्याय मंत्रियों की घोषणा” को अपनाया गया।
- इस घोषणा के मुख्य तत्वों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से सरकारी कानूनी अधिकारियों, मध्यस्थों, पंचों, न्यायाधीशों और कानूनी पेशेवरों सहित हितधारकों के लिए क्षमता निर्माण की पहलों को मज़बूत करना; एडीआर प्रक्रियाओं की पहुँच, दक्षता और प्रवर्तनीयता को बढ़ाने के लिए संस्थागत मध्यस्थता और पंचनिर्णय सुधारों को बढ़ावा देना; तथा एडीआर में डिजिटल उपकरणों के उपयोग और नवाचार सहित सर्वोत्तम प्रथाओं पर सहयोग और ज्ञान-साझाकरण को प्रोत्साहित करना शामिल है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2263912®=3&lang=2