प्रश्न – अगस्त‚ 2023 में ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की 7वीं बैठक‚ 2023 वर्चुअली किस देश की अध्यक्षता में संपन्न हुई?
(a) रूस
(b) भारत
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) ब्राजील
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

- भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस बैठक में वर्चुअली भाग लिया।
- इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारत स्टार्टअप उद्यमों‚ निवेशकों‚ इंक्यूबेटर्स और उद्यमियों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए इस वर्ष ‘ब्रिक्स स्टार्टअप फोरम’ लांच करेगा।
- गौरतलब है कि ‘15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन’ दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में सैंडटन कन्वेंशन सेंटर‚ जोहान्सबर्ग में 22-24 अगस्त‚ 2023 के मध्य आयोजित होगा।
लेखक-विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…