ब्रह्मोस के नेवल संस्करण का सफल परीक्षण

प्रश्न-18 अक्टूबर, 2020 को भारतीय नौसेना के किस युद्धपोत से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के नेवल संस्करण का सफल परीक्षण किया गया?
(a) आईएनएस सिंधुवीर
(b) आईएनएस कार्मोर्टा
(c) आईएनएस किल्टान
(d) आईएनएस चेन्नई
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 18 अक्टूबर, 2020 को भारतीय नौसेना के स्वदेशी विकसित स्टील्थ डेस्ट्रॉयर आईएनएस चेन्नई से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस (Brah Mos) के नौसैन्य संस्करण का सफल परीक्षण किया।
  • इस मिसाइल ने उच्च-स्तरीय एवं अत्यधिक जाटिल युक्तियों का प्रदर्शन करने के बाद सुनिदेशित सटीकता के साथ अरब सागर में सफलतापूर्वक लक्ष्य को भेदा
  • यह मिसाइल विश्व की सबसे तेज क्रूज मिसाइलों में से एक है।
  • यह मिसाइल लगभग 2.8 मैक की गति से वार करने में सक्षम है।
  • यह एक मध्यम दूरी की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसे जहाजों विमानों या जमीन से लांच किया जा सकता है।
  • यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।
  • इसका विकास भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और रूस के एनपीओ मशीनोस्ट्रोनिया (NPO Mashinostroyeniya) के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा किया गया।
  • ब्रह्मोस एयरोस्पेस वर्ष 1998 में स्थापित हुआ था।
  • ब्रह्मोस का नाम दो नदियों ब्रह्मपुत्र (भारत) और मोस्कवा (रूस) के नाम पर रखा गया है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1666089

http://www.brahmos.com/content.php?id=1#