ब्रह्मपुत्र विंग

प्रश्न – 29 अगस्त, 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किस स्थान पर “ब्रह्मपुत्र विंग” का उद्घाटन किया?
(a) गुवाहाटी सचिवालय
(b) असम विधानसभा
(c) असम का राजभवन
(d) जोरहाट विश्वविद्यालय
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 अगस्त, 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम के राजभवन में ब्रह्मपुत्र विंग का उद्घाटन किया।
  • साथ ही उन्होंने वर्चुअल माध्यम से 322 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
  • ब्रह्मपुत्र विंग लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से 3300 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित है।
  • इसमें अनेक संवैधानिक गतिविधियों के संचालन की सुविधा होगी।
  • यह भवन विद्यार्थियों, कलाकारों और शोधकर्ताओं के संवाद एवं सम्मान का भी केंद्र बनेगा।
  • ध्यातव्य है कि दिल्ली के बाद दूसरी राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला (NCFL) गुवाहाटी में स्थापित की गई है।
  • यह आठों पूर्वोत्तर राज्यों के पुलिसकर्मियों को 24 घंटे सहायता प्रदान करेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2161924

https://www.newsonair.gov.in/union-home-minister-amit-shah-inaugurates-newly-constructed-brahmaputra-wing-of-raj-bhavan-in-guwahati