प्रश्न-31 दिसंबर‚ 2021 को मेसर्स हिंदुस्तान शिपयॉर्ड लिमिटेड द्वारा किस नौसेना डॉकयॉर्ड को 50 टन बोलार्ड टग पुल ‘बलराज’ की आपूर्ति की गई है?
(a) नौसेना डॉकयार्ड‚ मुंबई
(b) नौसेना डॉकयार्ड‚ कोच्चि
(c) नौसेना डॉकयार्ड‚ विशाखापत्तनम
(d) नौसेना डॉकयार्ड‚ गोवा
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 31 दिसंबर‚ 2021 को नौसेना डॉकयार्ड‚ विशाखापत्तनम को 50 टन बोलार्ड पुल टग ‘बलराज’ की आपूर्ति की गई।
- यह आपूर्ति मेसर्स हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा की गई है।
- ये टग 20 वर्ष के सैन्य जीवन की योग्यता के साथ भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के तहत डिजाइन और निर्मित किए गए हैं।
- यह विमान वाहक जहाजों सहित बड़े नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों की बर्थिंग‚ अन-बर्थिंग‚ तट पर एवं घिरे हुए दायरे के पानी के बीच इनका मूवमेंट करने में सक्षम है।
- खोजबीन और बचाव कार्याें की सीमित क्षमता के साथ ही ये टग जहाजों को पानी की सतह पर/लंगरगाहों पर अग्निशमन संबंधी सहायता भी मुहैया कराते हैं।
- 22 अक्टूबर‚ 2021 को टग्स ‘वीरन’ को नेवल डॉकयार्ड‚ विशाखापत्तनम और 30 अक्टूबर‚ 2021 को टग्स ‘बलराम’ को नेवल डॉकयार्ड‚ मुंबई में शामिल किया गया था।
- उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी‚ 2019 को 260.7 करोड़ रुपये की लागत राशि से 50 टन बोलार्ड पुल टग्स के निर्माण के लिए अनुबंध हुआ था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…