बोलाट तुर्लिखानोव कप‚ 2022

प्रश्न-5जून‚ 2022 को संपन्न कुश्ती प्रतियोगिता बोलाट तुर्लिखानोव कप‚ 2022 में भारतीय स्वर्ण पदक विजेताओं के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) अमन में पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 57किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
(b) बजरंग पूनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 65किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
(c) सरिता मोर ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 59 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
(d) मनीषा ने महिलाओे की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 65 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 2-5 जून‚ 2022 के मध्य कुश्ती प्रतियोगिता बोलाट तुर्लिखानोव कप‚ 2022 (यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की रैंकिंग सीरीज का दूसरा संस्करण) अल्माटी‚ कजाख्स्तान में संपन्न हुई।
  • इस प्रतियोगिता में भारत कुल 12 पदकों (6स्वर्ण‚ 1रजत एवं 5 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
  • पदक तालिका में शीर्ष 5 देश

तालिका

  • पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा की टीम रैंकिंग में कजाख्स्तान 175अंकों के साथ पहले और भारत 101 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
  • पुरुषों की ग्रीको-रोमन स्पर्धा की टीम रैंकिंग में ईरान 185 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा।
  • महिलाओं की फ्रीस्टाइल स्पर्धा की टीम रैकिंग में भारत 192 अंकों के साथ पहले तथा कजाख्तान171 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://uww.org/event/bolat-turlykhanov-cup?section=results