प्रश्न – जून, 2023 को किस देश के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस भारत की यात्रा पर रहे?
(a) फ्रांस
(b) जर्मनी
(c) रूस
(d) जापान
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

- बैठक में दोनों मंत्रियों ने मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की और विशेष रूप से रक्षा औद्योगिक साझेदारी में सहयोग को बढ़ाने के तरीकों का पता लगाया।
- इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु रक्षा गलियारों में जर्मनी निवेश को आमंत्रित किया।
- ज्ञातव्य है कि भारत और जर्मनी के बीच वर्ष 2000 से रणनीतिक साझेदारी चल रही है।
- वर्ष 2015 के बाद किसी जर्मन रक्षा मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है।
लेखक – विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…