बॉब सिम्पसन का निधन

प्रश्न – 16 अगस्त, 2025 को ऑस्ट्रेलिया के आधुनिक स्वर्ण युग के जन्मदाता पूर्व टेस्ट कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का सिडनी में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बॉब सिम्पसन के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) बॉब सिम्पसन ने वर्ष 1957 – 1978 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 62 टेस्ट मैच खेले और 4,869 रन बनाए।
(b) उन्होंने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ 311 रन बनाया।
(c) उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 1987 का विश्व कप और 1989 की एशेज सीरीज़ जीती।
(d) उन्हें वर्ष 1978 में विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 अगस्त, 2025 को ऑस्ट्रेलिया के आधुनिक स्वर्ण युग के जन्मदाता पूर्व टेस्ट कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का सिडनी में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • सिम्पसन ने वर्ष 1957-1978 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 62 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 4,869 रन बनाए।
  • इनमें 10 शतक और 27 अर्धशतक शामिल रहे।
  • ध्यातव्य है कि सभी शतक उन्होंने कप्तान के रूप में ही बनाए।
  • उन्होंने 42.26 की औसत से 71 विकेट भी लिए।
  • उन्होंने वर्ष 1957 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • वर्ष 1964 में ओल्ड ट्रैफ़र्ड में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अपने करियर की सर्वोच्च 311 रनों की पारी खेली।
  • बिल लॉरी के साथ उनकी जोड़ी ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी रही।
  • वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 382 रन की साझेदारी आज भी पहले विकेट का रिकॉर्ड है।
  • वर्ष 1968 में 11 साल के कैरियर के बाद क्रिकेट को अलविदा कहा।
  • वर्ष 1977 में विश्व सीरीज क्रिकेट विवाद के दौरान 41 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान बने।
  • वर्ष 1986 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें कोच बनाया।
  • कप्तान एलन बॉर्डर के साथ मिलकर युवा खिलाड़ियों में अनुशासन और फिटनेस की संस्कृति डाली।
  • डेविड बून, डीन जोन्स, स्टीव वॉ, शेन वॉर्न, रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन और ग्लेन मैक्ग्रा जैसे दिग्गज उन्हीं की कोचिंग में उभरे।
  • उनकी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 1989 में एशेज और वर्ष 1987 का क्रिकेट विश्व कप जीता।
  • उन्हें अपने समय का सर्वश्रेष्ठ स्लिप फील्डर माना जाता था।
  • वर्ष 1978 में वह ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया के सदस्य बने।
  • वर्ष 1965 में उन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था।
  • उन्हें आईसीसी हॉल ऑफ फेम और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में स्थान मिला था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espncricinfo.com/cricketers/bob-simpson-7619

https://www.espncricinfo.com/story/former-australia-captain-and-coach-bob-simpson-dies-aged-89-1499273

https://www.newsonair.gov.in/former-australia-captain-and-coach-bob-simpson-passes-away-at-89