बैड होम्बर्ग ओपन, 2025

प्रश्न – 28 जून, 2025 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता बैड होम्बर्ग ओपन, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. महिला युगल का खिताब ल्यूडमिला किचेनोक (यूक्रेन) और एलेन पेरेज़ (ऑस्ट्रेलिया) ने जीता है।
  2. महिला एकल का खिताब जेसिका पेगुला (सयुंक्त राज्य अमेरिका) ने जीता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 22 – 28 जून, 2025 के मध्य डब्ल्यूटीए टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता बैड होम्बर्ग ओपन, 2025 बैड होम्बर्ग, जर्मनी में आयोजित हुई।
  • महिला एकल विजेता – जेसिका पेगुला (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
  • महिला एकल उपविजेता – इगा स्विटेक (पोलैंड)
  • महिला युगल विजेता – गुओ हान्यू (चीन) और एलेक्जेंड्रा पानोवा (रूस)
  • महिला युगल उपविजेता – ल्यूडमिला किचेनोक (यूक्रेन) और एलेन पेरेज़ (ऑस्ट्रेलिया)

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://tennisuptodate.com/wta/bad-homburg-open-2025-schedule-results-predictions-prize-money-and-where-to-watch

https://tennis-wta.com/2025-bad-homburg-open-wta-results-confirmed-updated-including-qualifiers-detailed-stats-from-quarterfinals-to-final/