प्रश्न – बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
- उन्होंने 28 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
- उनका संन्यास ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के अंत के बाद प्रभावी हुआ।
- उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच पाकिस्तान के विरुद्ध खेला।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 जून 2026 को, इंग्लैंड के आधुनिक क्रिकेट के दिग्गजों में से एक बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, जो ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के अंत के बाद प्रभावी हुआ।
- अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर के दौरान, उन्होंने 122 टेस्ट मैच, 114 वनडे और 43 टी-20 मैच खेले।
- स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पदार्पण वर्ष 2013 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एशेज श्रृंखला के दौरान किया।
- उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 7,273 रन बनाए और 252 विकेट लिए हैं।
- वे जैक कैलिस के बाद टेस्ट इतिहास के केवल दूसरे खिलाड़ी बने, जिन्होंने 7,000 से टेस्ट रन और 250 अधिक टेस्ट विकेट का डबल पूरा किया।
- वर्ष 2022 में, जो रूट के टेस्ट कप्तान पद से इस्तीफा देने के बाद, स्टोक्स टेस्ट टीम के कप्तान बने
- मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ इंग्लैंड की आक्रामक टेस्ट शैली “बैज़बॉल” को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
- 2019 एशेज, हेडिंग्ले टेस्ट में 135* रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसे टेस्ट इतिहास की महान पारियों में गिना जाता है।
- बेन स्टोक्स ने अपना वनडे पदार्पण 25 अगस्त 2011 को आयरलैंड के विरुद्ध डबलिन में किया था।
- स्टोक्स ने जुलाई 2022 में तीनों प्रारूपों के बढ़ते दबाव का हवाला देते हुए वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था।
- बाद में उन्होंने वर्ष 2023 में वनडे विश्व कप से पहले अपना संन्यास वापस ले लिया और इंग्लैंड की वनडे टीम में वापसी की।
- उनका अंतिम दर्ज वनडे मैच 11 नवंबर 2023 को पाकिस्तान के खिलाफ ईडन गार्डन्स, कोलकाता में था।
- 114 वनडे मैचों में उन्होंने 3463 रन बनाए और 74 विकेट लिए हैं।
- 14 जुलाई 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप फाइनल में बेन स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया और नाबाद 84 रन बनाए।
- उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और इंग्लैंड पहली बार वनडे विश्व कप विजेता बना।
- स्टोक्स ने 2019 विश्व कप अभियान में 5 अर्धशतक लगाए और इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई।
- वर्ष 2023 में वनडे क्रिकेट वापसी के बाद बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 182 रन बनाए।
- यह इंग्लैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
- बेन स्टोक्स ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23 सितंबर 2011 को वेस्टइंडीज के विरुद्ध पदार्पण किया।
- उनका अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 13 नवंबर 2022 को पाकिस्तान के विरुद्ध टी-20 विश्व कप फाइनल था।
- स्टोक्स ने 43 टी-20 मैच में 585 रन बनाए और 26 विकेट लिए।
- बेन स्टोक्स इंग्लैंड की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2022 आईसीसी टी20 विश्व कप जीता।
- पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में स्टोक्स ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 52 रन बनाए।
- यह उनका टी-20 अंतरराष्ट्रीय कैरियर का एकमात्र अर्धशतक था और इसी पारी ने इंग्लैंड को विश्व कप जिताने में निर्णायक भूमिका निभाई।
- बेन स्टोक्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक महंगे और चर्चित ऑलराउंडर के रूप में पहचान बनाई।
- उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में राइजिंग पुणे सुपरजायंट, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला।
- बेन स्टोक्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 45 मैच खेले।
- उन्होंने बल्लेबाजी में 935 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।
- उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 107 रन नाबाद रहा।
- गेंदबाजी में उन्होंने 28 विकेट लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/15 रहा।
- उनका सबसे सफल इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 2017 रहा, जब उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए 316 रन बनाए और 12 विकेट लिए।
- इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें उस सीजन में बहुत प्रशंसा मिली।
- वर्ष 2017 में उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ 103 रन नाबाद की यादगार पारी खेली।
- बाद में वर्ष 2020 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 107 रन नाबाद बनाए।
- चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें वर्ष 2023 में खरीदा, लेकिन चोट और फिटनेस समस्याओं के कारण वे केवल 2 मैच ही खेल सके।
- वर्ष 2023 के बाद वे आईपीएल में सक्रिय रूप से नहीं खेले।
- बेन स्टोक्स को वर्ष 2019 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर और बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर चुना गया।
- उन्हें वर्ष 2019, 2020 और 2022 में विजडन ने विश्व में अग्रणी क्रिकेटर चुना।
- वर्ष 2020 में क्रिकेट में सेवाओं के लिए ब्रिटेन सरकार ने उन्हें ऑफिसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर – ओबीई सम्मान से सम्मानित किया।
- वर्ष 2022 में उन्हें आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।
- आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…