बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह

Beti Bachao Beti Padhao Edited

प्रश्न-केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा कब से कब तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है?
(a) 10 से 15 अक्टूबर, 2017
(b) 9 से 14 अक्टूबर, 2017
(c) 11 से 16 अक्टूबर, 2017
(d) 8 से 13 अक्टूबर, 2017
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 9-14 अक्टूबर, 2017 के मध्य संपूर्ण देश में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ (BBBP) सप्ताह मनाया जा रहा है।
  • इस सप्ताह का आयोजन 11 अक्टूबर, 2017 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के प्रतीक के रूप में किया जा रहा है।
  • कार्यक्रम का विषय ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह-नए भारत की बेटियां’ होगा।
  • उल्लेखनीय है कि लड़कियों एवं महिलाओं के पक्ष में राष्ट्रीय और मुख्यधारा के संवाद और बीबीबीपी को लोगों में लोकप्रिय बनाने के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय इस सप्ताह को मना रहा है।
  • ज्ञातव्य है कि बीबीबीपी योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी, 2015 को पानीपत, हरियाणा में शुभारंभ किया गया था।
  • इसका उद्देश्य घटते बालिका अनुपात (CSR) और जीवन चक्र के दौरान महिलाओं के सीमित अधिकारों के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना है।
  • यह योजना देश के 161 जिलों में कार्यान्वित की जा रही है और 2.5 वर्ष पूरे कर चुकी है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67602
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67530
http://www.tribuneindia.com/news/ludhiana/beti-bachao-beti-padhao-awareness-week-begins/479500.html