बुद्ध धम्म और पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2025

प्रश्न – 21-22 अप्रैल 2025 को बुद्ध धम्म और पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति  पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 कहां आयोजित किया गया?
(a)    नामसाई              (b)    धर्मशाला 
(c)    नई दिल्ली            (d)    बोध गया
उत्तर – (a)  

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21-22 अप्रैल 2025 को बुद्ध धम्म और पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति  पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन,2025 अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में आयोजित किया गया
  • इसे संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार  के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) द्वारा आयोजित किया गया था 
  • पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं।
  • इस कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ कंबोडिया, म्यांमार, थाईलैंड, भूटान और श्रीलंका जैसे देशों के विभिन्‍न बौद्ध भिक्षुओं और विद्वानों ने भाग लिया।
  • यह क्षेत्र बौद्ध परंपराओं, मठवासी संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। 
  • इस क्षेत्र ने थेरवाद, महायान और वज्रयान सहित विभिन्न बौद्ध परंपराओं को संरक्षित किया है और यहां से उनका प्रसार हुआ है

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/international-conclave-on-buddha-dharma-culture-of-northeast-india-concludes-in-namsai

https://www.aninews.in/news/world/asia/buddhist-conclave-in-namsai-concludes-with-prayers-and-cultural-unity20250424222919

https://theprint.in/world/buddhist-conclave-in-namsai-concludes-with-prayers-and-cultural-unity/2602739