बुतरस बुतरस घाली

Boutros Boutros-Ghali

प्रश्न-अभी हाल में ही संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुतरस बुतरस घाली का निधन हो गया, वे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव थे-
(a) पांचवे
(b) छठवें
(c) सातवें
(d) आठवें
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 16 फरवरी, 2016 को संयुक्त राष्ट्र महासंघ के पूर्व महासचिव बुतरस बुतरस घाली का निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे।
  • मिस्र के राजनेता और राजनयिक बुतरस संयुक्त राष्ट्र के छठवें महासचिव थे। इनका कार्यकाल जनवरी, 1992 से दिसंबर, 1996 तक रहा।
  • ज्ञातव्य है कि वे संयुक्त राष्ट्र महासचिव बनने वाले पहले अरब नेता थे। साथ ही वे ऐसे पहले महासचिव थे जिन्हे संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार ही कार्यकाल प्राप्त हुआ था।
  • उल्लेखनीय है कि अधिकाशतः संयुक्त राष्ट्र के महासचिवों को दूसरी बार भी सचिव के रूप में निर्वाचित किया जाता रहा है, लेकिन अमेरिका के साथ मतभेद होने की वजह से ये पुनः महासचिव नहीं निर्वाचित हो सके।
  • इनके कार्यकाल में सोमालिया में भीषण अकाल पड़ा था तब इनके नेतृत्व मे संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार बड़े पैमाने पर संयुक्त राष्ट्र सहायता कार्यक्रम चलाया था।
  • वर्ष 1994 में रवांडा में हुए भीषण नरसंहार के मामले में संयुक्त राष्ट्र की नाकामी की वजह से इनकी काफी आलोचना भी हुई थी।
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव रहते हुए इन्होंने ‘एनएजेंडा फॉर पीस’ नामक पुस्तक का लेखन किया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.univarta.com/news/world/story/384049.html
http://www.bbc.com/hindi/international/2016/02/160216_boutros_boutros_ghali_dies_pk
http://www.bbc.com/news/world-middle-east-35590039
https://en.wikipedia.org/wiki/Boutros_Boutros-Ghali