बुज़ियोस 6 परियोजना

प्रश्न – 31 दिसंबर] 2025 को ब्राजील की पेट्रोब्रास द्वारा सैंटोस बेसिन के प्री-सॉल्ट बुज़ियोस-6 क्षेत्र में P-78 FPSO से उत्पादन शुरू किए जाने के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है?
(a) P-78 FPSO की उत्पादन क्षमता 180,000 बैरल तेल प्रति दिन (BOPD) और 7.2 MCM गैस प्रति दिन है, जिससे बुज़ियोस क्षेत्र की कुल क्षमता लगभग 1.15 मिलियन BOPD हो गई है।
(b) बुज़ियोस-6 परियोजना से उत्पादित गैस का निर्यात रोटा-3 पाइपलाइन के माध्यम से किया जाएगा, जिससे ब्राजील की गैस आपूर्ति में प्रतिदिन लगभग 3 MCM की वृद्धि होगी।
(c) P-78 FPSO पूरी तरह विदेशी शिपयार्ड में निर्मित है और इसमें किसी भी प्रकार के स्थानीय (ब्राज़ील-निर्मित) मॉड्यूल का उपयोग नहीं किया गया है।
(d) बुज़ियोस-6 परियोजना में स्मार्ट कंप्लीशन तकनीक से युक्त 13 कुएँ शामिल हैं तथा उत्पादन एवं निर्यात के लिए रिजिड और फ्लेक्सिबल दोनों प्रकार की पाइपलाइनों का उपयोग किया गया है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 31 दिसंबर, 2025 को ब्राजील की पेट्रोब्रास ने सैंटोस बेसिन प्री-सॉल्ट में स्थित बुज़ियोस 6 साइट पर पी-78 एफपीएसओ से उत्पादन शुरू कर दिया है।
  • पी -78 इकाई की उत्पादन क्षमता 180,000 बैरल प्रति दिन (बीओपीडी) और 7.2 माइक्रोमीटर (एमसीएम) गैस प्रति दिन है, जिससे बुज़ियोस क्षेत्र की कुल क्षमता लगभग 1.15 मिलियन बीओपीडी हो जाती है।
  • गैस का निर्यात रोटा 3 पाइपलाइन के माध्यम से किया जाएगा, जिससे ब्राजील की आपूर्ति में प्रतिदिन 3 मिलियन क्‍यूबिट मीटर (MCM) तक की वृद्धि होगी।
  • पेट्रोब्रास का लक्ष्य 2026 तक 2.5 मिलियन बीओपीडी का उत्पादन करना है, जिसमें बुज़ियोस की केंद्रीय भूमिका होगी।
  • इस फ्‍लोटिंग प्रोडेक्‍शन, स्टोरेज एंड आफलेडिंग FPSO को एक नए प्लेटफॉर्म डिज़ाइन के तहत विकसित किया गया है, जिसमें सुरक्षा और दक्षता में सुधार के लिए पिछले प्री-सॉल्ट परियोजनाओं से मिले अनुभवों को शामिल किया गया है।
  • इसमें उत्सर्जन कम करने वाली प्रणालियाँ जैसे कि निकास गैस पुनर्प्राप्ति और ऊर्जा एकीकरण प्रौद्योगिकियाँ शामिल हैं। आंशिक रूप से ब्राज़ील में निर्मित इस FPSO में स्थानीय स्तर पर निर्मित 10 मॉड्यूल शामिल हैं।
  • बुज़ियोस 6 परियोजना में स्मार्ट कंप्लीशन तकनीक से युक्त 13 कुएं शामिल हैं और उत्पादन एवं निर्यात के लिए इसमें रिजिड और फ्लेक्सिबल दोनों प्रकार की पाइपलाइनों का उपयोग किया जाता है।
  • 345 मीटर लंबा यह प्लेटफॉर्म बुज़ियोस क्षेत्र में संचालित होने वाली सातवीं इकाई है, जिसने अक्‍टूबर, 2025 में 10 लाख बैरल प्रति दिन (बीओपीडी) का आंकड़ा पार कर लिया था और यह तट से 180 किलोमीटर दूर 2000 मीटर से अधिक की गहराई पर स्थित है।
  • पेट्रोब्रास ब्राजील की सरकारी ऊर्जा कंपनी है और अति-गहरे जल में तेल उत्पादन में वैश्विक स्तर पर अग्रणी है।
  • इसके परिचालन अन्वेषण और उत्पादन, शोधन, प्राकृतिक गैस और बिजली पर केंद्रित हैं, और इसके प्रमुख परिसंपत्तियां प्री-सॉल्ट सैंटोस और कैम्पोस बेसिन में स्थित हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://brazilenergyinsight.com/2026/01/02/petrobras-starts-production-at-buzios-6/#:~:text=Jan.,Petrobras’%20president%2C%20Magda%20Chambriard.

https://www.offshore-technology.com/news/petrobras-begins-oil-production-at-buzios-6-project-in-santos-basin/#:~:text=Discover%20B2B%20Marketing%20T

https://jpt.spe.org/petrobras-brings-buzios-6-fpso-online

https://www.upstreamonline.com/rigs-and-vessels/p-78-fpso-sets-sail-to-brazil-to-produce-from-buzios-pre-salt-field/2-1-1846009