प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 10 नवंबर,2025 को हंगरी मूल के ब्रिटिश लेखक डेबिड स्ज़ेले को बुकर पुरस्कार-2025 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई
- उन्हें उनके उपन्यास “फ्लेश” के लिए इस वर्ष के बुकर पुरस्कार के लिये चुना गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 नवंबर‚ 2025 को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार (Booker Prize) की घोषणा की गई।
- इस वर्ष हंगरी मूल के ब्रिटिश लेखक डेबिड स्ज़ेले को यह पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई
- उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास “फ्लेश” (Flesh) के लिए दिया गया।
- उनको इससे पहले वर्ष 2016 में उनके उपन्यास ‘ऑल दैट मैन इज़’ के लिए बुकर पुरस्कार के लिये चयनित नामों की सूची में शामिल किया गया था।
- फ्लेश उपन्यास की कहानी हंगरी के हाउसिंग स्टेट से लेकर लंदन के अमीर तबके की हवेलियों तक फैली है।
- जिसमें भावनात्मक रूप से निस्संग और उदासीन एक व्यक्ति की जीवन यात्रा उकेरी गई है, जो परिस्थितियों की विवशता में बिखर जाता है। यह उनकी की छठी कृति है।
- वे ‘स्प्रिंग’ और ‘द इनोसेंट’ उपन्यासों के साथ-साथ लघु कथा संग्रह ‘टर्बुलेंस’ के भी रचयिता हैं।
- यह पुरस्कार प्रतिवर्ष अंग्रेजी में लिखे गए और यूनाइटेड किंगडम या आयरलैंड में प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ उपन्यास को दिया जाता है।
- इस पुरस्कार के तहत विजेता को 50,000 पाउंड की राशि प्रदान की जाती है।
- उल्लेखनीय है की वर्ष 2024 का यह पुरस्कार सामंथा हार्वे को उनकी पुस्तक “ऑर्बिटल” के लिए प्रदान किया गया था
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://thebookerprizes.com/the-booker-library/prize-years/2025