प्रश्न-19 नवंबर, 2020 को किसे वर्ष 2020 का प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) मार्लन जेम्स
(b) पॉल बीटी
(c) एना बर्न्स
(d) डगलस स्टुअर्ट
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 19 नवंबर, 2020 को न्यूयॉर्क में बसे स्कॉटलैंड के लेखक डगलस स्टुअर्ट को वर्ष 2020 का प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
- उन्हें यह पुरस्कार उनके पहले उपन्यास ‘शग्गी बेन’ (Shuggie Bain) के लिए दिया गया।
- यह उपन्यास वर्ष 1980 के थैचर्स ग्लासगो में आगे बढ़े रहे एक युवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
- उल्लेखनीय है कि दुबई में बसी भारतीय मूल की लेखिका अवनि दोशी की किताब ‘बर्न्ट शुगर’ (Burnt Sugar) भी इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल थी।
- इसके तहत विजेता को 50,000 पाउंड की राशि प्रदान की जाती है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://thebookerprizes.com/booker-prize/news/shuggie-bain-wins-2020-booker-prize