बी. सुमीत रेड्डी

प्रश्न – 23 मार्च, 2025 को भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी बी. सुमीत रेड्डी ने सोशल मीडिया पर अपने पेशेवर कैरियर से संन्यास लेने की घोषणा की।बी. सुमीत रेड्डी के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. बी. सुमीत रेड्डी ने भारत का प्रतिनिधित्व रियो ओलंपिक 2016 में किया था और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 की रजत पदक विजेता मिश्रित टीम का हिस्सा रहे थे।
2. वर्ष 2015 में मैक्सिको सिटी ग्रैंड प्रिक्स और वर्ष 2016 में कनाडा ओपन जीता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 मार्च, 2025 को भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी बी. सुमीत रेड्डी ने सोशल मीडिया पर अपने पेशेवर कैरियर से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • हैदराबाद के 33 वर्षीय इस खिलाड़ी ने मनु अत्री के साथ पुरुष युगल जोड़ी बनाई थी और अपनी पत्नी एन. सिक्की रेड्डी सहित कई शटलरों के साथ मिश्रित युगल भी खेला था।
  • रेड्डी ने भारत का प्रतिनिधित्व रियो ओलंपिक 2016 में किया था और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 की रजत पदक विजेता मिश्रित टीम का हिस्सा रहे थे।
  • वह अपने कैरियर की शुरुआत में वे जूनियर लेवल पर भारत के नंबर 1 एकल खिलाड़ी थे।
  • उन्होंने वर्ष 2012 में पहला राष्ट्रीय युगल खिताब जीता।
  • वर्ष 2015 में मनु अत्री के साथ विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर पहुँचे।
  • वर्ष 2015 में मैक्सिको सिटी ग्रैंड प्रिक्स और वर्ष 2016 में कनाडा ओपन जीता, साथ ही वर्ष 2015 में यूएस ओपन और डच ओपन में उपविजेता रहे।
  • उन्होंने वर्ष 2014 और वर्ष 2018 में एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
  • वर्ष 2016 में एशिया टीम चैंपियनशिप में पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता।
  • अश्विनी पोनप्पा के साथ, सुमीत वर्ष 2017 में सैयद मोदी इंटरनेशनल में दूसरे स्थान पर रहे।
  • वर्ष 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल उनका आखिरी टूर्नामेंट था।
  • वर्ष 2021 में उन्होंने हैदराबाद में अपनी पत्नी के साथ “सिक्की सुमीत बैडमिंटन अकादमी” शुरू की।
  • वर्तमान में वे राष्ट्रीय कोचिंग सेटअप का हिस्सा हैं और महिला युगल खिलाड़ियों की देखरेख कर रहे हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.olympics.com/en/news/b-sumeeth-reddy-india-badminton-player-retires

https://www.ptinews.com/story/sports/former-cwg-medallist-b-sumeeth-reddy-retires/2400489

https://www.thehindu.com/sport/other-sports/former-cwg-medallist-sumeeth-reddy-retires/article69370622.ece