प्रश्न – बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर‚ 2022 के पुरस्कार विजेताओं के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) बेथ मीड को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर‚ 2022 चुना गया।
(b) जेसिका गैडिरोवा यंग स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर‚ 2022 चुनी गई है।
(c) उसैन बोल्ट अनसंग हीरो अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं।
(d) लियोनेल मेसी को वर्ल्ड स्पोर्ट स्टार ऑफ द ईयर चुना गया है।
उत्तर – (c)
- 21 दिसंबर‚ 2022 को बीबीसी स्पोट्र्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड‚ 2022 के पुरस्कार विजेताओं को सैलफोर्ड मीडिया सिटी में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किए गए।


- बेथ मीड यूरो 2022 में शीर्ष स्कोरर थीं।
- उन्होंने बेम्बली में फाइनल में जर्मनी को पराजित कर पहली बार खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- महिला यूरो में 6 गोल किए और गोल्डन बूट जीता।
- वह महिला यूरो में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहीं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bbc.com/mediacentre/2022/sports-personality-of-the-year-winner-2022