बीबीआईएन एमवीए

प्रश्न-15 जून, 2015 को हस्ताक्षरित बांग्‍लादेश, भूटान, भारत नेपाल बीबीआईएन मोटर वाहन समझौता (एमवीए) की किस देश ने अब तक पुष्टि नहीं की है?
(a) बांग्‍लादेश
(b) भूटान
(c) भारत
(d) नेपाल
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 7-8 मार्च, 2022 को नई दिल्‍ली में बांग्‍लादेश, भूटान, भारत, नेपाल (बीबीआईएन) मोटर वाहन समझौते (एमवीए) पर भारत, नेपाल और बांग्‍लादेश के बीच एक बैठक आयोजित हुई।
  • इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व विदेश मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव स्मिता पंत ने किया।
  • इस बैठक में चारों देशों के बीच यात्री, व्यक्‍तिगत और कार्गो वाहन यातायात नियमन के लिए बीबीआईएन एमवीए के संचालन हेतु आवश्यक यात्री और प्रोटोकॉल पर विचार-विमर्श हुआ।
  • बैठक में भूटान द्वारा एमवीए के समर्थन के लंबित रहने तक तीनों देशों द्वारा बीबीआईएन एमवीए के कार्यान्‍वयन हेतु भारत, नेपाल और बांग्‍लादेश द्वारा हस्ताक्षरित एक सक्षम समझौता-ज्ञापन को अंतिम रूप दिया गया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases-hi.htm?dtl/34935/Meeting+of+Bangladesh+Bhutan+India+and+Nepal+Motor+Vehicles+Agreement+BBIN+MVA

https://newsonair.com/2022/03/09/india-nepal-bangladesh-finalise-mou-to-boost-trade-and-connectivity/