प्रश्न-वर्ष 2026 में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप का आयोजन किस देश में किया जाएगा?
(a) चीन
(b) भारत
(c) इंडोनेशिया
(d) थाईलैंड
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 13 जुलाई‚ 2021 को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने जानकारी प्रदान की कि वर्ष 2026 में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप का आयोजन भारत में किया जाएगा।
- चीन को बीडब्ल्यूएफ सुदीरमन कप‚ 2023 की मेजबानी सौंपी गई है।
- इसका आयोजन सूझोऊ शहर में होगा।
- बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप बैडमिंटन का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है।
- भारत ने इससे पूर्व वर्ष 2009 में बीडएल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप का आयोजन किया था।
- बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2009 का आयोजन भारत के हैदराबाद में किया गया था।
- यह प्रतियोगिता पहली बार वर्ष 1977 में स्वीडन में आयोजित हुई थी।
- इस कप का नाम इंडोनेशिया के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडोनेशिया के संस्थापक डिक सुदीरमन के नाम पर रखा गया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…