बीज मिनीकिट कार्यक्रम

प्रश्न-2 जून‚ 2021 को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को दलहन एवं तिलहन के अधिक बीजों की उपज देने वाली किस्मों का वितरण कर बीज मिनीकिट कार्यक्रम की शुरुआत की। यह मिनीकिट केंद्रीय एजेंसियों‚ भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड)‚ राष्ट्रीय बीज निगम और किस राज्य के राज्य बीज निगम द्वारा प्रदान की जा रही है?
(a) मध्य प्रदेश
(b) गुजरात
(c) उत्तर प्रदेश
(d) महाराष्ट्र
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 जून‚ 2021 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को तिलहन एवं दलहन के अधिक बीजों की उपज देने वाली किस्मों का वितरण करके बीज मिनीकिट कार्यक्रम की शुरुआत की।
  • यह मिनीकिट केंद्रीय एजेंसियों भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड)‚ राष्ट्रीय बीज निगम और गुजरात राज्य बीज निगम द्वारा प्रदान की जा रही है।
  • इसे सरकार द्वारा पूर्णत: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के माध्यम से वित्तपोषित किया जा रहा है।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि में नई किस्मों के बीजों को लाना है।
  • यह बीज प्रतिस्थापन दर को बढ़ाने में भी सहायता करेगा।
  • इस कार्यक्रम के तहत बीजों का वितरण 15 जून‚ 2021 तक जारी रहेगा‚ जिससे खरीफ की बुवाई शुरू होने से पूर्व बीजों को किसानों तक पहुंचाया जा सके।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कुल 20,27,318 दलहन मिनीकिट‚ 74,000 से अधिक मूंगफली मिनीकिट और 8 लाख सोयाबीन बीज मिनीकिट सीधे किसानों को सरकार मुफ्त में प्रदान करेगी।
  • बीज प्रतिस्थापन अनुपात का आशय कृषि से व्युत्पन्न पारंपरिक बीज की तुलना में प्रमाणित/गुणवत्तापूर्ण बीजों के साथ बोए गए कुल फसल क्षेत्र के प्रतिशत से होता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1723866