प्रश्न – 16 मार्च, 2025 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता बीएनपी परिबास ओपन, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब जैक ड्रेपर (ग्रेट ब्रिटेन) ने जीता है।
2.महिला एकल का खिताब एरीना सबालेंका (बेलारूस)ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 -16 मार्च, 2025 के मध्य टेनिस प्रतियोगिता बीएनपी परिबास ओपन,2025 इंडियन वेल्स, कॅलिफोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुई।
- इसे इंडियन वेल्स ओपन, 2025 के नाम से भी जाना जाता है।
- पुरुष एकल विजेता -जैक ड्रेपर (ग्रेट ब्रिटेन)
- पुरुष एकल उपविजेता – होल्गर रूने (डेनमार्क)
- महिला एकल विजेता – मीरा एंड्रीवा (रूस)
- महिला एकल उपविजेता – एरीना सबालेंका (बेलारूस)
- पुरुष युगल विजेता – मार्सेलो अरेवालो (अल साल्वाडोर) और मेट पाविक(क्रोएशिया)
- पुरुष युगल उपविजेता – सेबेस्टियन कोर्डा (संयुक्त राज्य अमेरिका) और जॉर्डन थॉम्पसन (ऑस्ट्रेलिया)
- महिला युगल विजेता – एशिया मुहम्मद (संयुक्त राज्य अमेरिका) और डेमी शूर्स (नीदरलैंड)
- महिला युगल उपविजेता – टेरेज़ा मिहालिकोवा (स्लोवाकिया) और ओलिविया निकोल्स (ग्रेट ब्रिटेन)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://bnpparibasopen.com/scores
https://www.atptour.com/en/scores/archive/indian-wells/404/2025/results